Wednesday 29 July 2015

डॉ. ए.पी.जे. कलाम साहब को भावांजली

स्वपनदृिष्टा और युवाओं के आइकॉन, देश ही नही वरन दुनिया के महान वैज्ञानिकों में प्रतिष्ठित हम सबके प्यारे मिशाइल मैन, ए.पी.जे. कलाम साहब आज भले ही हम लोगों के बीच नही हैं किन्तु, उनके संदेश उनके कार्य सदैव हम सबको प्रेरणा देते रहेंगे। भारत रत्न कलाम साहब का सम्पूर्ण जीवन ही  प्रेरणादायी है। एक राष्ट्रपति के अलावा वह एक आम इन्सान के तौर पर सभी युवाओं की पहली पसंद और प्रेरक हैं। उनकी बातेंउनका व्यक्तित्वउनकी पहचान न केवल एक राष्ट्रपति के रूप में हैं बल्कि जब भी लोग खुद को कमजोर महसूस करते हैं कलाम का नाम ही उनके लिए प्रेरणा बन जाता है। उनके द्वारा कहे गये कुछ  संदेशों को याद करते हुए  श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले तथा भारत के प्रति उनका सपना साकार हो, 2020 विजन से भारत विश्व में नई ऊँचाइयों को हासिल करे। 


"सपना वो नही जो हम नींद में देखते हैं, सपना वो है जो हमें नींद न आने दे।" 

"महान सपने देखने वालों के सपने अवश्य पूरे होते हैं।" 


"यदि हम स्वतंत्र नही हैं तो कोई भी हमारा आदर नही करेगा।" 


"मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना आना चाहिये, क्योंकि सफलता के लिये ये जरूरी है।" 


"भगवान उन्ही की मदद करते हैं जो कठिन परिश्रम करते हैं ये सिद्धान्त स्पष्ट होना चाहिये।" 


"अलग ढंग से सोचने का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुणं हैं जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।" 


"हमें हार नही माननी चाहिये और समस्याओं को खुद पर हावी नही होने देना चाहिये।" 


"अपने मिशन में कामयाब होने के लिये आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होना चाहिये।" 

धर्म और जाति से परे डॉ. ए.पी.जे. कलाम साहब के सभी संदेश उनके जीवन के अनुभव हैं, उनके कथन उनके कर्म का आइना हैं। प्रकुति से जिन्दगी की सीख लेने वाले कलाम साहब का कहना है कि, 


"Waves are my inspiration. Not because they rise and fall, but because each time they fall, they rise, again and again." 

कलाम साहब के संदेश सदैव हम सबका मार्ग प्रशस्त करेंगे। रेत में भी अपने कदमो के निशान छोङने वाले अद्भुत व्यक्तित्व के धनी युगपुरूष कलाम साहब को भावांजली, ऊँ शान्ति 



कलाम साहब से सम्बन्धित पूर्व की पोस्ट पढें -










1 comment:

  1. good one.. Read lot of articles from your website. good initiative.

    from
    http://jeevikami.com/child-labour/


    ReplyDelete